Whatsapp University

आज की औरतें

↪ Forwarded many times 1 min read

आज की औरतें
चाय की तरह कड़क हैं
पक पक कर स्वादिष्ट हो गयीं
ज़िन्दगी जीने में माहिर हो गयीं

दूध बन कर ससुराल आयी थीं
अदरक की तरह कूटी गयीं
वो अपनी चीनी मिलाती रहीं
और तजुर्बा की आँच में
खुद को पकाती रहीं

और आज देखो सब
मजे से घर चलाती हैं
और अपना भी दिल बहलाती‌ हैं
चालिस के पार हो कर भी
छब्बीस सी नजर आती हैं

कोई अब दूध सा उफनता नहीं
किसी का हाथ अब जलता नहीं
सब समेट लेती हैं
खुद को सहेज लेती हैं
ये उम्र दराज नहीं होतीं
उम्र को दराज में रख देती हैं

इनके बच्चे बड़े हो रहे
और ये इलायची सी महक रहीं
बूढ़े हो इनके दुश्मन
ये रोज नये नाम कर रहीं
इनका नशा कभी कम ना होता
कुल्हड़ हो या बोन चाइना
इन्हे कभी कोई गम ना होता

ये तो अदरक से भी
दोस्ती निभाती हैं
उसे अपने अंदर समा
उसका भी स्वाद बढ़ाती है
चाय की माफिक
सबकी पहली पसन्द कहलाती हैं..😃

सभी महिलाओं को सादर समर्पित..❤🍫

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top