हिंदी दिवस पर यह फॉरवर्ड हर फैमिली ग्रुप में घूमा था। एक ही “पैर” के इतने नाम कि अंग्रेज़ी बेचारी एक LEG पर अटक गई।
फॉरवर्ड, जैसा मिला
एक हकीकत
इसलिए हिंदी नायाब है
छू लो तो चरण
अड़ा दो तो टांग
धँस जाए तो पैर
फिसल जाए तो पावँ
आगे बढाना हो तो कदम
राह मे चिन्ह छोड़े तो पद
प्रभु के हो तो पाद
बाप की हो तो लात
गधे की पड़े तो दुलत्ती
घुंघरू बाँध दो तो पग
खाने के लिए टंगड़ी
खेलने के लिए लंगडी
अंग्रेजी मे सिर्फ LEG
Truth Meter: Actually true
ये सभी शब्द सचमुच हिंदी में पैर/पांव या उससे जुड़े मुहावरों में इस्तेमाल होते हैं। “दुलत्ती” गधे-घोड़े की पिछली लात है, “टंगड़ी” खाने वाली टांग और “लंगड़ी” एक पैर पर कूदने वाला खेल। यहां कोई fake news नहीं, सिर्फ भाषा का कमाल!


